Samastipur

समस्तीपुर: दिव्यांग मतदाता ले सकेंगे ‘पिक एंड ड्रॉप’ की सुविधा, बूथ तक लाने और ले जाने का जिम्मा निर्वाचन आयोग का होगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : स्वीप के तहत मतदान के प्रतिशत को आगे बढ़ाने के लिये कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वोटरों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। दूसरी ओर दिव्यांग मतदाता के लिये कई तरह की सुविधायें दी गयी है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिले में 37124 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं जिले में दो पीडब्ल्यूडी बूथ भी बनाये गये हैं, जहां सभी मतदान कर्मी दिव्यांग होंगे।

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा है कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को फार्म 12 डी के आधार पर उनके द्वारा निर्धारित अवधि में आवेदन पर घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगों के लिये मताधिकार का उपयोग सहज और सुविधाजनक बनाने के लिये सक्षम ऐप भी बनाया गया है।

इस ऐप के जरिये दिव्यांग मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा दी जा रही कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। दिव्यांग मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप की सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं। इसके लिये दिव्यांग मतदाताओं के पास एक मोबाइल नंबर होना चाहिये। इसमें ऐप के माध्यम से वे मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर, पिक एंड ड्रॉप सहित अन्य सहायता के लिये अनुरोध कर सकते हैं।

इस ऐप के जरिये दिव्यांग मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं। अपने मतदान केन्द्र को जान सकते हैं। इसके साथ प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। जिले के समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इसको लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिये मतदान केन्द्र पर वाेलेंटियर्स भी मौजूद रहेंगे।

वोलेंटियर्स के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट एंड गाइड और नेशनल कैडेट कोर के द्वारा स्वैच्छित सेवा दिया जायेगा। दिव्यांग मतदाताओं के बूथो पर रैंप की व्यवस्था होगी, वहीं उनके लिये पृथक कतार उचित प्रकाश, पेयजल, शाैचालय तथा शेड की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगों को घर तक वोटर पर्ची पहुंचाया जायेगा। मतदान के पूर्व उनके मतदान केन्द्र का लोकेशन बताया जायेगा। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिये इवीम में ब्रेल लिपि की सुविधा प्रदान की जानी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago