समस्तीपुर :- डीईओ ने शिक्षा विभाग के ई- शिक्षा कोष के पोर्टल पर वीसी की फोटो अपलोड नहीं करने पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के परियोजना प्रबंधकों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ जवाब-तलब किया है। सभी को 24 घंटे में जवाब देने का आदेश दिया गया है। डीईओ ने सभी से कहा है कि उन्हें पूर्व में फोटो अपलोड का निर्देश मिला था। जिसके तहत प्रखंडों में वीसी लेने वाले अधिकारियों की फोटो लेकर जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) को भेजना था, जिसे उन्होंने नहीं भेजा।
यह उनके कार्य के प्रति लापरवाही व उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना है। फोटो अपलोड नहीं होने पर विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीसी में नाराजगी व्यक्त की है। जिन प्रखंडों के परियोजना प्रबंधकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है उनमें हसनपुर के आशीष मल्लिक, कल्याणपुर के आनंद अभिनंदन व अभय कुमार, मोहिउद्दीनगर के रविशंकर कुमार, पटोरी के सरशीज शेखर, पूसा के चंदन कुमार, रोसड़ा के मनीष कुमार, सरायरंजन के रौशन कुमार, उजियारपुर के आशीष रंजन व मो. अजीमुद्दीन के नाम शामिल हैं।
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…