Samastipur

समस्तीपुर: मेडिकल में नामांकन कराने का झांसा देकर शिक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग का किया यौ’न शोषण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के व्यापार मंडल रोड स्थित पिछले तीन वर्षो से एक शिक्षण संस्थान में नाबालिग लड़की के साथ पारा मेडिकल और पॉलिटेक्निक काॅलेज में नामांकन कराने का झांसा देकर एक शिक्षक मासूम नाबालिग के मासूमियत के साथ खिलवाड़ करता रहा। आरोपी शिक्षक लगातार तीन वर्षो मासूम के साथ यौन शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं शोषण का फोटो व वीडियो बनाकर मासूम को ब्लैक मेल कर दूसरे साथी से भी यौन शोषण करवाता था।

यौन शोषण व ब्लैक मेल से तंग आकर मासूम ने माता-पिता के अपनी आपबीती सुनाई। आपबीती सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए। जिसके बाद पिता के साथ नाबालिग लड़की दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए न्याय व सुरक्षा देने की अपील की है। पीड़ित नाबालिग लड़की के अनुसार दलसिंहसराय के मंसूरचक रोड स्थित बाला जी कोंचिंग के संचालक और सिंघिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महुआ के शिक्षक विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खनुआ निवासी रामविलास महतो के पुत्र सोनू कुमार ने मेरे नाबालिग पुत्री के साथ वर्ष 2021 से लगातार मेरा यौन शोषण पारा मेडिकल या पॉलिटेक्निक कालेज में नामांकन कराने का झांसा देकर कर रहा था। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर आरोपी शिक्षक विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खनुआ निवासी रामविलास महतो के पुत्र सोनू कुमार और उसके साथी घाट नवादा निवासी राजेंद्र सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

यौन शोषण और ब्लैक मेल से तंग होकर माताा-पिता को घटना की जानकारी दी :

पीड़िता के पिता के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वर्ष 2021 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने पर इंटर में नामांकन लेने के बाद अपने साथी सहेली के कहने पर व्यापार मंसूरचक रोड के मंडल रोड में स्थित बाला जी मैथ क्लासेज में सोनू सर से गणित विषय बढ़ रही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक कोचिंग में पढ़ाने के दौरान गलत नियत से पीड़ित के शरीर के निजी अंगो को टच करने का प्रयास करता है। मेरी बेटी पढ़ने में तेज थी।

इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक ने पारा मेडिकल और पॉलिटेक्निक काॅलेज में नामांकन कराने की बात करते हुए अलग से पढ़ाने की बात करते हुए कोचिंग का बैच खत्म होने बाद भी कोचिंग पर मेरी बेटी को रोकर पढ़ना शुरू किया। इसी दौरान शिक्षक ने बहला फुसला कर यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षक ने उसके साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो और फोटो भी बना लिया। जिसके बाद उसने उस वीडियो और फोटो को वायरल करने का झांसा देकर लगातार तीन वर्षो से मेरे साथ यौन शोषण कर रहा था।

वीडियो और फोटो दिखाकर लाखों रूपये की ठगी :

बनाए गये यौन शोषण का वीडियो और फोटो दिखाकर पीड़ित नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के साथ आरोपी शिक्षक रुपए ठग रहा था। इंटर परीक्षा में मिली 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी आरोपी शिक्षक ने ब्लैक मेल कर ले लिया। साथ ही नाबालिग लड़की अपनी माँ से चोरी छिपे किताब और पढ़ाई के नाम पर 70 हजार रुपया भी लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोपी शिक्षक ने वीडियो और फोटो दिखाकर फरवरी 2024 को अपने साथी घाट नवादा निवासी राजेंद्र सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी के साथ मिलकर एक किराए के मकान में ले जाकर बारीी-बारी बलात्कार किया। इसके बाद जब पीड़ता ने फोन पर बात करना बंद किया तो आरोपी शिक्षक उसके घर पर पहुंचकर जान से मरने का धमकी तक देने लगा। इसके बाद पीड़िता के पिता ने 30 मई को दलसिंहसराय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

आरोपी शिक्षक कोंचिंग में पढ़ने वाली अन्य कई नाबालिग लड़कियों को बना चुका है अपना शिकार :

व्यापार मंडल रोड में कोचिंग के आसपास रहने वाले लोगो ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले चार वर्षों से यहां रूम लेकर पढ़ा रहा था। इस दौरान वह कई मासूम लड़कियों को अपने हवस का शिकार बना चुका है। वह उन लड़कियों को टारगेट करता था जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोड़ होती थी या जिसके परिवार वाले का रसूख होता था। कई मासूम और उसके परिवार वालो ने लोक लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराया है। लेकिन इस बात को लेकर कोचिंग पर आए दिन विवाद होता रहता है।

बाइट :

पीड़िता के पिता के आवेदन पर पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना स्थल का भी सत्यापन कर लिया गया है। दोनों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। बहुत जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विवेक कुमार शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

44 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago