Samastipur

सामाजिक विभाजन के माध्यम से देश बेचने की कोशिश में जुटी है विपक्ष, समस्तीपुर में बोले नवादा के NDA प्रत्यासी डॉ. विवेक ठाकुर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंढ बहुमत से सरकार बना रही है। लालू के लाल गद्दी के लिए डिप्रेशन है। बिहार में अबकी बार 40 पार का नारा बुलंद होगा। समस्तीपुर के दोनों सीट पर यहां की जनता एनडीए को जीता कर दिल्ली भेजने का काम कर रही है। उक्त बातें दलसिंहसराय के गुदरी रोड स्थित भाजपा नेता सामंत कुमार चौधरी के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद सह नवादा से एनडीए प्रत्यासी डॉ. विवेक कुमार ठाकुर ने कही।

आगे उन्होंने ने कहा कि मैं समस्तीपुर जिला में तीन दिवसीय दौरे पर हूं। इस दौरान अभी तक मैंने 22 गांवों में जनसंपर्क किया है। हर तरफ मोदी जी के कामों की चर्चा। उजियारपुर में यह स्पष्ट है की जनता स्पष्ट मैंडेट देने जा रही है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग मोदी जी के साथ है महिलाओं में भी पहली पसंद है मोदी। जात-पात से कोई असर नहीं है महिलाओं में।

वहीं समस्तीपुर लोकसभा में महिलाओं में एक अलग उत्साह है शांभवी को लेकर। शांभवी युवा प्रत्यासी है। उजियारपुर लोकसभा में दस साल का इतिहास मोदी जी का रहा है। हमने चुनाव विकास को लेकर शुरू किया। लेकिन विपक्ष विनाश और विभाजन की राजनीतिक कर रही है। मोदी सरकार मुस्लिम समाज के आरक्षण को नेशनल लेवल पर लागू करने जा रही है। सामाजिक विभाजन के माध्यम से देश को बेचने का काम हो रहा है। जो तीन सौ साल हम पे शासन किया आज उसकी अर्थ व्यवस्था हमसे पीछे है।

राहुल गांधी डिप्रेशन में है। बयानाड से चली उनकी गाड़ी अमेठी के जगह रायबरेली की ओर चल पड़ी है। नित्यंदनाद राय को यहां की जनता प्रचंड वोट से जीतकर एक नया इतिहास बनाने जा रही है। इस दौरान रोसड़ा विधायक बिरेंद्र पासवान, जिला पालक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य सामंत कुमार चौधरी, लोकसभा संयोजक रामसुमिरन सिंह, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, ललन सिंह, बिमला देवी, अभय कुमार गुड्डू, सुजीत पाठक उर्फ गोरेलाल, कपिलदेव चौधरी, सरोज चौधरी, सुमित भूषण, सुजय पांडे, कन्हैया सिंह, संजीत पांडे, चंद्रशेखर ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago