समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक टोले में शुक्रवार की देर शाम अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम की कतिपय लोगों ने हमला कर बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम के एक वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर आनन-फानन में दलसिंहसराय थाने की भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच उत्पाद विभाग की टीम को मुक्त कराया, वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को भी वहां से निकलवाया।
जानकारी के अनुसार असीनचक में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए गई थी। इस दौरान उक्त कारोबारी के घर के आसपास अन्य घरों में भी घुसकर उत्पाद विभाग की पुलिस छापेमारी करने लगी तो घर के पुरुष व महिलाएं भड़क उठे। देखते ही देखते हैं सभी लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम के वाहन को भी उक्त तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि हल्का-फुल्का विवाद हुआ था। अभी घटना के संबंध में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…