Samastipur

कांग्रेस प्रत्याशी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा- मिल रहा है लोगों का जनसमर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने भी जनसंपर्क तेजी से करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के साथ मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी ने बताया कि लोगों का जमसमर्थन भी मिल रहा है। वह जरूर जीत दर्ज कर समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व सांसद में करेंगे व समस्तीपुर के विकास में अपनी महथी भूमिका निभाएंगे।

सन्नी हजारी ने समस्तीपुर प्रखंड के अन्तर्गत चकनूर, धर्मपुर, बेला, सिंघिया, बेझाडीह, नीरपुर, दुधपुरा, मुसापुर, लगुंनिया सूर्यकंठ, लगुंनिया रघुकंठ, बहादुरपुर, सोनवर्षा चौक, धुरलख, बांदे, जितवारपुर निजामत, जितवारपुर चौथ, हकीमाबाद, विशनपुर, केवस, मोरदीवा तथा छतौना आदि का जनसम्पर्क कर मतदाताओं से प्यार, स्नेह, सहयोग, आशीर्वाद व समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर क्षेत्र की सेवा करने हेतु आपके बीच आया हूँ। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। आप लोगों के द्वारा मिल रहे अपार स्नेह व आशीर्वाद से मुझे हौसला मिल रहा है। इसके लिए मै आपका आभारी हूँ।

स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है इसलिए देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा। भाजपा की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। मौके पर जितवारपुर चांदनी चौक पर महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यालय भी प्रारम्भ किया गया।

सन्नी हजारी ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago