बंगाल की खाड़ी में उठा रेमल तूफान का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. भीषण गर्मी बीच यह राहत भरी खबर है. रविवार 26 मई से रेमल चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में हलचल मचायेगा. तूफान के कारण बिहार के कई जिलों में छिटपुट और मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि बंगाल से सटे इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस रेमल चक्रवाती तूफान का असर तीन दिनों तक दिखने की बात कही जा रही है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रेमल तूफान का प्रभाव बिहार के कई जिलों में होगा. दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 26-29 मई को कई जगहों पर छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश की उम्मीद है.
रेमल चक्रवाती तूफान 26 मई रविवार को बांग्लादेश और गांगेय पश्चिम बंगाल के तट पर टकराएगा. ओमान ने इस साइक्लोन का नाम रेमल रखा है. हालांकि ये कमजोर साइक्लोन है, जिससे बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है. फिर भी इसका असर पूर्वोत्तर बिहार में सबसे पहले होगा. उसके बाद पूरे बिहार में दिखेगा. इसके असर से कई इलाकों तेज आंधी के साथ अधिक बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें.
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…