Samastipur

PM मोदी ने शांभवी को बेटी बनाकर दिया जीत का आशीर्वाद, कहा – यह देश की सबसे छोटी उम्र की उम्मीदवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आज दरभंगा के राज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थीत उम्मीदवार शांभवी चौधरी को बेटी कहकर संबोधित किया। समस्तीपुर की जनता ने प्रधानमंत्री के बेटी वाले बयान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम को आश्वासत किया समस्तीपुर की महान जनता देश के सबसे कम उम्र की बेटी को चुनाव जीताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी।

शांभवी को बताया सबसे योग्य उम्मीदवार

प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर दाखिल हुए उन्होंने समस्तीपुर से एनडीए के उम्मीदवार शांभवी चौधरी को अपने पास बुलाया और उनके शिक्षा दीक्षा के बारे में पूरी जानकारी ली। जब प्रधानमंत्री को शांभवी चौधरी ने बताया कि उनकी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है और वह न केवल इस चुनाव में सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार है बल्कि शिक्षा के मामले में भी सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री इससे बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने शांभवी के सर पर हाथ रखते हुए उसे भरपूर आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री जब मंच पर अपने भाषण के लिए चढ़े तो उन्होंने तुरंत इस जानकारी को सार्वजनिक किया। उन्होंने मंच से ही ऐलान किया की शांभवी चौधरी जो कि इस देश की 2024 के चुनाव में सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार है वह मेरी बिटिया जैसी है और उसे सब लोग जिताएं और उसे आशीर्वाद दें।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago