समस्तीपुर :- मोरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को विजिलेंस की टीम के द्वारा शनिवार को समस्तीपुर समाहरणालय परिसर से ट्रैप कर लिए जाने की गलत सूचना व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप में घूमती रही। प्रथम दृष्टिया लोगों ने इसे सही मानकर एक-दूसरे के देखा-देखी और बिना सत्यता जांचे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। जब समस्तीपुर टाउन मीडिया की टीम को भी इसकी सूचना मिली तो हमने वायरल हो रहे इस खबर के सत्यता की जांच की तो मामला पूर्णता गलत साबित हुआ।
इसको लेकर मोरवा के वीडियो संजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर साइबर थाना में आवेदन देते हुए प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनको निगरानी के द्वारा पकड़े जाने की सूचना व खबर बिल्कुल गलत है। इस गलत अफवाह के कारण अघोहस्ताक्षरी का प्रतिष्ठा हनन तथा छवि धूमिल करने की साजिश की गई है। उन्होंने साइबर थाना अध्यक्ष से दोषी व्यक्ति के ऊपर आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि 21 मई को ही मोरवा के बीडीओ पर सरकारी योजनाओं के राशि में गबन व भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायलय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…