Samastipur

भीषण गर्मी के कारण बच्चे व बुजुर्ग लगातार हो रहे बीमार, समस्तीपुर सदर अस्पताल के OPD में रजिस्ट्रेशन का एक काउंटर बंद रहने से मरीज परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भीषण गर्मी के कारण बच्चे व बुजुर्ग लगातार बीमार हो रहे हैं। इससे प्रत्येक दिन लगभग दो सौ से ढाई सौ बच्चे सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे गर्मी जनित बीमारी के शिकार रहते हैं। बच्चे हाई फीवर, बुखार, डायरिया, उल्टी के शिकार हो रहे है। इसके अलावे शरीर मे पानी की कमी के कारण डीहाइड्रेशन व बेहोशी की भी शिकायत बच्चों में मिल रही है। जून महीने में ही उमस भरी गर्मी के साथ-साथ तेज धूप व गर्म हवा चल रही है।

एक रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद रहने से मरीजों को परेशानी :

समस्तीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिये बनाये गये चार काउंटर में से एक काउंटर बंद रहने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी भवन में ग्रांउड फ्लोर पर महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिये दो काउंटर और प्रथम फ्लोर पर पुरूषों के रजिस्ट्रेशन के लिये दो काउंटर बनाए गए हैं। पिछले डेढ़ महीने से प्रथम फ्लोर के दो काउंटर में से एक काउंटर बंद पड़ा है।

ऐसे में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर इस भीषण गर्मी में भी जबरदस्त भीड़ रहती है। हर रोज अलग-अलग विभागों में लगभग एक हजार मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को भीड़ और अधिक बढ़ जाती। भीषण गर्मी में रजिस्ट्रेशन काउंटर की कतार प्रथम तल के बाथरूम तक लगी रहती है। लेकिन अस्पताल की कुव्यवस्था में ही मरीजों को डाॅक्टर से दिखाने की मजबूरी भी है। अगर दोनों काउंटर को शुरू कर दिया जाए तो काफी हद तक मरीज और उनके परिजनों को सहुलियत हो सकेगा। बता दें कि एक रजिस्ट्रेशन काउंटर के कर्मी का स्थानांतरण हो गया है। इस कारण एक ही काउंटर पर मरीजों का पंजीयन होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago