Samastipur

आज समस्तीपुर और उजियारपुर की जनता चुनेगी अपना सांसद, 25 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में मौजूद 25 उम्मीदवारों की किस्मत का सोमवार को मतदाता फैसला करेंगे। सभी उम्मीदवार पिछले एक महीने से अपने अपने क्षेत्र में जनता को आकर्षित करने के लिए लगातार चुनाव प्रचार करने के साथ ही तरह तरह की घोषणा भी कर रहे थे। हालांकि इन सबके बावजूद मुख्य मुकाबला राजग व महागठबंधन के बीच ही दिख रहा है।

चुनाव मैदान में मौजूद अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी तमाम प्रयास के बावजूद चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में नहीं बदल पाये। जिससे दोनों लोकसभा क्षेत्र में आमने सामने की लड़ाई है। विदित हो कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 12 और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

समस्तीपुर में एनडीए समर्थित लोजपा (रा) की शांभवी चौधरी और महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस प्रत्याशी सनी हजारी के बीच मुख्य मुकाबला है। लोगों का मानना है कि दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी एक दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश में हैं। जो उम्मीदवार अपने मतों को सहेजकर रखने के साथ दूसरे के वोट में सेंधमारी करने में सफल हो पायगा उसी को चुनाव में जीत मिलेगी।

इधर, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन यहां भी मुख्य मुकाबला भाजपा के नित्यानंद राय और राजद के आलोक मेहता के बीच ही मुख्य मुकाबला है। पूर्व में आलोक मेहता यहां से दो बार चुनाव हार चुके हैं। जिससे उन पर हार का सिलसिला रोकने की जिम्मेवारी है।

वहीं भाजपा के नित्यांनद राय पर उजियारपुर में तीसरी बार कमल खिलाने की चुनौती है। दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने अपने पक्ष मे करने के लिए हरसंभव कोशिश की है। दोनों उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। लेकिन आम लोगों में चर्चा है कि इस क्षेत्र में भी एक दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी ही जीत का मार्ग प्रशस्त कर पाएगा। जो जितना अधिक सेंधमारी करेगा उसे उसी के अनुरूप जीत हासिल होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

13 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago