Samastipur

सरयु यमुना एक्सप्रेस से समस्तीपुर आ रहे बैंक कर्मी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट कर जेब से 60 हजार रुपये निकाल लेने के आरोप का खंडन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- अमृतसर से जयनगर जा रही सरयु यमुना एक्सप्रेस 14650 ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे समस्तीपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के कर्मी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और जेब से 60 हजार रुपये छीन लेने का मामला सामने आने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सोमवार की देर शाम बिहार पुलिस ने इस खबर का खंडन कर दिया है।

बिहार पुलिस के अनुसार बैंक कर्मी और पुलिस कर्मी के बीच सिर्फ बहस और झड़प हुई थी। पैसे निकालने की बात को गलत बताते हुए खःडन किया गया है। इसको लेकर पीड़ित बैंक कर्मी ने शिकायत भी वापस ले ली है। इससे पहले बैंक कर्मी अभिषेक कुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया था की सरयु यमुना एक्सप्रेस ट्रेन के एसी थर्ड कोच एम 2 की 72 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे। ट्रेन में उनका रिजर्वेशन था। वह छपरा से समस्तीपुर लौट रहे थे।

रविवार को उन्होंने मीडिया के सामने बताया था की जब ट्रेन हाजीपुर से खुली उसके बाद कोच में कुछ पुलिस वाले सवार हुए, जिन्होंने टिकट की मांग की। जब उन्होंने कहा कि आप टिकट देखने वाले कौन होते हैं। इसी बात पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उन्होंने साथ चल रहे पुलिसकर्मियों की तस्वीर अपने मोबाइल में ले ली। उसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी।

बैंक कर्मी अभिषेक ने आरोप लगाया था कि इस दौरान उनकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने ट्रेन से ही टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सह यात्री भी तमाशबीन बने रहे। जबकि घटना के बाद पुलिस कर्मी मुजफ्फरपुर में उतर गए थे। इसके बाद समस्तीपुर में ट्रेन रुकने पर बैंक कर्मी ने जीआरपी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि सोमवार की देर शाम मामले का पटापेक्ष हो गया और बैंक ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस और नोकझोंक की बात कहते हुए और कोई शिकायत नहीं है लिखकर रेल थाने में दिया है। जेब से 60 हजार रुपये निकालने की बात को बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से खंडन करते हुए गलत बताया है।

मामले की जांच कर 24 घंटे में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश :

आवेदन में बैंक कर्मी ने लिखा है कि अब हमें कोई शिकायत नहीं है। जबकि सोशल मीडिया पर मारपीट व 60 हजार रुपए लूटने की बात सामने आयी। इसके बाद रेल एसपी ने रेल थानाध्यक्ष हाजीपुर से सम्पर्क कर पूरी घटना की जानकारी ली। जिसमें स्कॉर्ट पार्टी से बैंक कर्मी द्वारा गलत व्यवहार करने के बाद स्कार्ट पार्टी से बहस होने का मामला सामने आया। प्रथम दृष्टया में बैक कर्मी द्वारा लगाये गये आरोप गलत पाया गया। फिर भी मामले की गंभीरता को देख सभी बिन्दुओं पर जांच कर प्रतिवेदन 24 घंटा में समर्पित करने का निर्देश रेल डीएसपी को दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago