Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के रसायन शास्त्र, संस्कृत और गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में गुड़िया, दीक्षा, रिचा, पूजा, अनुष्का और अमीशा ने पोस्टर के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया।

“दो दूनी चार, मतदान करो पहली बार” जैसे नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। प्रधानाचार्य ने कहा कि आपका एक वोट सिर्फ आपकी लोकसभा क्षेत्र को ही नहीं बल्कि भारत को सशक्त करेगा। संस्कृत विभाग की डॉ. मीणा ने कहा कि पहले मतदान तब जलपान। गणित विभाग की डॉ. संगीता ने कहा मतदान आपका हक है और जिम्मेदारी भी। रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. अरुण ने कहा कि आपका एक वोट आपका हक, आपकी आवाज आपका कर्तव्य है। इसलिए वोट जरूर दें। डॉ. चंचल ने कहा कि राष्ट्र का जो उत्थान करेगा उसी को मतदान करना हमारा फर्ज है।

कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ सरस्वती, डॉ सुप्रिया,डॉ कविता, डॉ. सोनल, डॉ. स्नेहलता, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. स्वाति, डॉ. शबनम, डॉ. खुशबू , डॉ. रेखा, डॉ. सोनी, डॉ. अन्नु, डॉ. वंदना, डॉ. फरहत, डॉ. लालिमा, डॉ. ममता, डॉ. आभा, डॉ. ज्ञानवती, डॉ. माधवी, डॉ. सालेहीन अहमद, डॉ. राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

17 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago