Samastipur

विद्यापतिनगर में मक्के के खेत से महिला का शव बरामद; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठगामा पंचायत के खेसराहा गांव में मधु पाकड़ चौर के निकट मक्के की खेत में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान स्थानीय अजब राम की पुत्री व मोहिउद्दीननगर सुल्तानपुर बधिया के वार्ड संख्या 13 निवासी बिनोद राम की पत्नी अनिता देवी (42 वर्ष) के रूप में की गयी।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने एसएचओ फिरोज आलम के नेतृत्व में मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मक्के के खेत में शव होने की जानकारी खेत के किसान ने ग्रामीणों को दी थी। कतिपय किसान गुरुवार को अपने खेत से पशुचारा के लिए संध्या के समय मक्के के हरे पत्ते को जमा कर रहे थे। इस दौरान खेत में महिला का शव देखा था।

खबर जंगल की आग की भांति गांव में तब फैल गयी। जहां घटना स्थल मक्के की खेत में ग्रामीणों के साथ पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने शव की शिनाख्त अपनी बड़ी पुत्री अनिता देवी के रूप में की। मृतका की मां ने बताया कि अनिता देवी का ससुराल मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर बढ़िया में है। पति मुम्बई में बोरा मिल में मजदूरी का काम करते हैं। मृतका मोहिउद्दीननगर पीएचसी में एनजीओ के अधीन रसोईया का काम करती थी।

बुधवार की रात्रि फोन से बात हुई थी। तब सब ठीक ठाक होने की बात कही थी। पीएचसी के बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने बताया कि मृतका बुधवार की रात्रि रोगी का खाना बनायी थी। गुरुवार को पीएचसी नहीं आयी। पुलिस घटना को दुष्कर्म की शंका से भी देख रही है।

सूत्र बतातें हैं कि बुधवार की रात्रि मोहिउद्दीननगर पीएचसी में मौजूद रसोईया दस किलोमीटर अपने मायके के गांव के मक्के के खेत में कैसे पहुंची। सूत्रों की माने तो दुष्कर्म की घटना के बाद महिला की हत्या कर मक्के के खेत मे शव को छिपाये जाने का अपराधियों ने कुत्सित प्रयास किया है। मृतका के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी मनीषा पटना में छोटी बेटी अंशु ननिहाल में व दो पुत्र राजा व राजीव अपने घर यानी मृतका के ससुराल में रहते हैं। एसएचओ फिरोज आलम ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटित घटना का खुलासा हो पाएगा।फिलवख्त घटना को लेकर कई तरह की बातें चर्चा में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

17 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

18 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

18 घंटे ago