समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर में एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां कुछ लोगों द्वारा डायन बताकर मारपीट और मैला पिलाने के प्रयास किया गया। इसको लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। इसमें गांव के हीं रोहित पासवान, कृष्णा देवी, अनिल पासवान, राहुल पासवान, सौरभ पासवान, विकास पासवान और इसके तीन अज्ञात कुटुंब को नामजद किया है।
महिला ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी। तभी सभी हरवे हथियार से लैस होकर आया और कहा कि उसमें से एक के पुत्र को डायन कर दिया है। जिसे जल्दी ठीक करे। इतना कहते हुए उसे बाल पकड़ कर खींच लिया और मैला पिलाने का प्रयास करने लगा। उसके दरवाजे पर खड़े अन्य आरोपितों ने उसके साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट करने लगा। वह बेहोशी की हालत में आकर गिर पड़ी। तो आरोपितों ने उसके शरीर पर मैला छिड़क दिया।
महिला ने कहा है कि आसपास के लोगों के जुटने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ग्रामीण स्तर पर पंचायत कर मामले को सुलह कराने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपितों ने पंचायत की बात नहीं मानी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…