Samastipur

समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से अभ्यर्थियों द्वारा चार-चार नाजीर रशीद कटाए गए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोक सभा निर्वाचन 2024 के तहत उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाचार लिखे जाने तक 04 और समस्तीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 04 नाजीर रशीद अभ्यर्थियों के द्वारा कटाए गए हैं। बताते चलें की सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 25 हजार रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार 500 रूपये नाम निर्देशन शुल्क निर्धारित किया गया है।

22- उजियारपुर एवं 23 – समस्तीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 18 अप्रैल से नाम निर्देशन की अंतिम तिथि के अपराह्न 3:00 बजे तक नाजीर रशीद के माध्यम से नामांकन शुल्क, नाम निर्देशन प्रपत्र एवं अन्य प्रपत्र उपलब्ध कराने हेतु नाजीर, जिला निर्वाचन कार्यालय समस्तीपुर को प्राधिकृत, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया है। उन्हें यह भी निर्देश दिया दिया गया है कि नाम निर्देशन शुल्क प्राप्त किए जाने के उपरांत निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक इच्छुक अभ्यर्थियों को चार- चार सेट हिंदी में एवम एक सेट अंग्रेजी में नाम निर्देशन प्रपत्र एवम अन्य प्रपत्र तथा कागजात उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

5 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

6 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

6 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

10 घंटे ago