Samastipur

समस्तीपुर: जिस स्कूल में पढ़ता था उसी स्कूल में फंदे से लटका मिला दसवीं के छात्र का श’व, कल रात से था लापता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के बरामदे पर ग्रिल से दसवीं कक्षा के एक छात्र का शव लटका हुआ मिला। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ट्ठा गांव की है। मृतक रोसड़ा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ट्ठा का छात्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ एसएच-88 को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता था।

मृतक की पहचान ढ़ट्ठा गांव के शंभू महतो के पुत्र अमूल कुमार के रूप में पहचान हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद छात्र कुछ देर में आने की बात कह निकला था, लेकिन फिर वापस घर नही लौटा। इधर, शनिवार की सुबह स्कूल में छात्र के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे ह’त्या की आशंका भी लोग जाता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लापता छात्र अमूल की खोज रात से ही की जा रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान शनिवार की सुबह लोग स्कूल की तरफ गए तो एक किशोर का शव स्कूल के ग्रिल से लटका हुआ मिला। यह सूचना गांव में दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों के भीड़ स्कूल परिसर में पहुंच गयी।

फिर ग्रामीणों ने मृतक छात्र की पहचान अमूल कुमार के रूप में की, जो गांव के ही रहने वाले थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।

वहीं घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया गया है। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ह’त्या करने के बाद छात्र के शव को ग्रिल में टांग दिया गया है। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago