Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी, दोनों रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज गोपालपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। जख्मी युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के तेपरी गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

लोगों का बताना है कि एक बाइक सवार युवक समस्तीपुर की ओर से अपने घर तेपरी गांव जा रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से मणिपुर अपने घर जा रहे एक बाइक सवारी युवक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दूसरे जख्मी युवक की पहचान मणिपुर गांव के गणेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों जख्मी युवक की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना के दारोगा अजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आए। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कही और जख्मी युवक का इलाज जारी ही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

2 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

4 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

13 घंटे ago