समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के बलुआहा में पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट मामले में संलिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों के पास से लूट के 55 हजार रुपये भी बरामद किये है। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि धराये बदमाशों में हथौड़ी थाना के परशुराम निवासी विन्दु चौरसिया का पुत्र विमलेश कुमार चौरसिया तथा इसी गांव के मो. मोजाहिद का पुत्र मो. जावेद शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद मामले के उदभेदन को रोसड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल, डीआईयू के इंस्पेक्टर शिव पूजन कुमार , हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय, रोसड़ा थाना के एसआई राजीव लाल पंडित व डीआईयू के केशव कुमार शामिल थे। एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य व आसूचना संकलन के माध्यम से कुछ सुराग हाथ लगे। जिसके आधार पर मो. जावेद व विमलेश चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ ही कई राज बताये। जिसकी निशानदेही पर लूट की रकम 55 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त की बाइक व मोबाइल भी बरामद की गई। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों इस मामले में लाइनर का काम कर रहा था। चूंकि पेट्रोल पम्प व घटनास्थल इन दोनों के घर से नजदीक है। लूट की इस घटना को अंजाम देने में तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो दूसरे थाना क्षेत्र के हैं। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पेट्रोल पंप कर्मी से 03 लाख 88 हजार रुपये लूट मामले में धराया विमलेश कुमार चौरसिया ने पुलिस के समक्ष खुद को लाइनर बताया। उसने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड हसनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को विमलेश ने बताया कि बलात्कार मामले में महिला थाना कांड सं 76/22 में समस्तीपुर कारा में बंद था। जहां उसकी मुलाकात हसनपुर के मास्टरमाइंड से हुई थी।
बीते दो महीने से पेट्रोल पंप लूट को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही थी। कई मर्तबा पंप व उनके कर्मियों की रेकी भी की थी। घटना के दिन मास्टरमाइंड तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा था जबकि विमलेश अपने साथी जावेद के साथ उक्त बदमाशों को रास्ता दिखा रहा था। विमलेश ने पुलिस को बताया कि उसे 55 हजार रुपये दिए थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…