Samastipur

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर युवक की मौत, शहर के रामबाबू चौक पर चलाता था फल दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय नगर थाना के गुदरी बाजार वार्ड संख्या-23 निवासी पप्पू साह के 26 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय रेल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गुदरी बाजार वार्ड संख्या-26 निवासी गोलू कुमार शहर के रामबाबू चौक के समीप स्टाॅल लगाकर फल दुकान संचालित करते थे।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात गोलू भागलपुर में किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ थी। रात ग्यारह बजे वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। कुछ देर बाद वहां प्लेटफार्म संख्या तीन पर जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस पहुंची। जब तक वह प्लेटफार्म पर पहुंचा ट्रेन खुल चुकी थी। जल्दबाजी में ट्रेन में चढने का प्रयास किया। इस दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्लेटफार्म पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

इघर, सूचना पर रेल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर रात पुलिस मृतक का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और रेल पुलिस के समक्ष शव देखकर मृतक की शिनाख्त की। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक ने बताया कि शनिवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago