Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन के PRS काउंटर के पीछे पेड़ से लटके मिले युवक के शव की अब तक नहीं हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के पीआरएस काउंटर के पीछे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पायी है। घटना के दो दिनों के बाद भी किसी ने युवक की पहचान नहीं की है। जिसके कारण ना तो घटना का खुलासा हो पाया है और ना ही घटना के कारण की जानकारी मिल पायी है। फिलहाल पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं एफएसएल के रिपोर्ट का ही इंतजार कर रही है।

हालांकि रेल पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। रेल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं एफएसएल रिपोर्ट से ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

विदित हो कि रविवार दोपहर पीआरएस काउंटर के पीछे एक पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली। जिसके बाद रेल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। वहीं एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। बतादें कि पीआरएस काउंटर के पीछे पहले रेलवे कॉलोनी था। परित्यक्त होने के बाद सभी ध्वस्त हो गया। फिलहाल वहां जंगल व झाड़ी है। जहां असामाजिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। ऐसे में सुनसान पेड़ पर शव लटके होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

पहले भी हो चुकी है घटना:

बतादें कि कुछ महीने पूर्व भी उक्त स्थल के पास ही रेलवे का केबल काट लिया गया था। जिसके कारण समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर कई घंटे तक सिग्नल फेल होने के कारण परिचालन बाधित रहा। हालांकि इसमें आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिर अब लाश मिलने के बाद रेल पुलिस एवं आरपीएफ के सामने नयी चुनौती हो गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

12 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago