समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड रेलवे कॉलोनी में झाड़ियों के बीच पेड़ से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर व रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर रेलवे काॅलोनी की तरफ प्लेटफार्म संख्या-1 की दिवार सटाकर पहले रेलवे क्वार्टर था। लेकिन जर्जर हो जाने के बाद उसे कंडम घोषित कर दिया गया।
कंडम घोषित होने के बाद रेलवे क्वार्टर को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद वहां जंगल-झाड़ उग गया था। स्थानीय लोगों की माने तो जिस जगह शव मिला है वहां नशेड़ियों का बैठकी चलता था। आम जनों का उधर आना जाना बंद था। फंदे से लटके युवक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…