समस्तीपुर :- समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा गांव के पास मंगलवार को एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में से एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो लोगों का इलाज शहर के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि बाद में तीनों की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी लोगों में से एक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर वारिसनगर थाना क्षेत्र के मन्निपुर निवासी मदन राय के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि दिन के करीब 11:00 बजे के आसपास समस्तीपुर की तरफ से पूसा की ओर जा रही एक कर गरूआरा गांव के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने कार के अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाल और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराई है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…