Samastipur

भटककर समस्तीपुर के महमदा गांव पहुंचा गिद्ध, एक झलक देखने को उमड़ी भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले पूसा के महमदा गांव स्थित एक बागीचा में गुरूवार को दुर्लभ पक्षियों में शुमार गिद्ध पाया गया। गिद्धराज के पहुंचने की खबर गांव में फैलते ही स्थानीय लोग जमा हो गये। बाद में स्थानीय युवा बुद्धिजीवी सुभाषी कुमार व अभय कुमार की पहल पर मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की अधिकारियों की टीम उसे पिंजड़े में बंद कर लेकर चली गई।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार गिद्धराज गांव के विश्वम्बर प्रसाद के लीची बागीचे में था। देखने से वह भूखा व लाचार दिख रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो उसके गर्दन पर जख्म के निशान भी था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में शामिल दो गार्डो ने मिलकर गमछे में लपेटकर उसे सड़क पर लाया एवं बाद में पिजड़े में रखकर समस्तीपुर की ओर लेकर चले गये।

इधर फॉरेस्टर विनिता गुप्ता ने बताया कि गिद्ध भूखा था। उसे उसके मुताबिक भोजन कराया गया। बाद में वह आसानी से उड़ गया। बता दें कि महमदा मेें गिद्ध का मिलना कौतूहल का विषय बना रहा। मौके पर बसंत कुमार, आदित्य कुमार, गौतम कुमार, रितेश कुमार समेत काफी संख्या में लोगो की भीेड़ जुटी रही।

इधर, लोगो मे गिद्धराज के पहुंचने को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। अब धीरे धीरे इसकी गिनती विलुप्त प्राणी के रूप में भी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते वन विभाग की टीम पहुंच गई थी। वरना गिद्धराज की जो स्थिति थी, जान भी जा सकती थी। वह विभाग की टीम ने समय पर पहुंच कर गिद्धराज को भोजन व इलाज किया। जिससे उसकी जान बची।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

24 घंटे ago