Samastipur

शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर एक्सीडेंट; समस्तीपुर पुलिस की गाड़ी पलटी, अफसर समेत 6 जवान जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर में समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मामला जिले के बंगरा थाना क्षेत्र का है। घटना में आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। हल्की-फुल्की चोटे आने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिलने पर बंगरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस कर्मी शराब लेकर भाग रही धंधेबाजों की गाड़ी का पीछा कर रही थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस की जीप में अपनी गाड़ी से धक्का मार दिया। इस दौरान असंतुलित होकर बंगरा पुलिस की जीप सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गयी।

जीप पर सवार थाना के एक पुलिस अधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। चोटिल सभी पुलिस कर्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद शराब वाली गाड़ी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर लिया लेकिन, चालक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। बाद में किरान मंगवाकर पुलिस गाड़ी गड्ढ़े से बाहर निकाली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

26 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago