Samastipur

जेनिथ सेंट्रल स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन, टॉपरों को किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकनूर रोड धरमपुर स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के सभी कक्षाओं में टॉपर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा एक से एक प्रस्तुति दी गई। जिसे देख शिक्षक एवं अभिभावक भी मंत्र मुग्ध रहे।

कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में सभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक तनवीर आलम ने मौजूद सभी अभिभावकों को लोकतंत्र का पर्व में मतदान करने के प्रति जागरूक किया। वहीं उन्होंने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए उत्साहित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक मज़हर आलम ने की तथा संचालन शिक्षक उजमा अफीफ ने किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चो में मो. सोहैल, उजमा सनोवर, उल्फत तनवीर, गुफराना तनवीर, खुशी कुमारी, आबिदा फातिमा आदि शामिल थे। मौके पर स्कूल के निदेशक मज़हर आलम, तनवीर आलम, आफताब आलम, उजमा अफीफ़ा, पिंटू कुमार, एम हसन, शगूफा परवीन, शिफा, सदकीन, रानी, ताज नादरा, मो. नदीम सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago