समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर में एकबार फिर से बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की रकम चार लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की देर शाम हथियार से लैश नकाबपोश तीन की संख्या में बाइक से पहुंचे अपराधियों ने पंप पर पेट्रोल देने को कहा। इस दौरान पेट्रोल पंप बंद करने से पहले हिसाब का मिलान किया जा रहा था।
नोजल के पास ग्राहक को देख जब नोजल मैन काउंटर से बाहर निकल रहा था तभी एक अपराधी बाइक से उतरकर काउंटर के अंदर प्रवेश कर अन्य कर्मी को भी हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। इस बीच मारपीट कर बदमाशों ने काउंटर से सारे रूपये लूट लिए और वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लूट की रकम चार लाख रुपये बताई गई है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…