समस्तीपुर :- बिहार हर साल देश को आईएएस अफसर देता है। यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट में एक बार फिर बिहार के युवाओं का परचम लहराया है। समस्तीपुर जिले के शिवम कुमार टिबरेवाल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक हासिल किया। समस्तीपुर जिले के बिथान निवासी शिवम कुमार टिबरेवाल के पिता प्रदीप टेकरीवाल दवा दुकानदार हैं। माता संतोषी देवी गृहणी है। शिवम कुमार टिबरेवाल फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं।
पिछली बार उन्हें 309वां रैंक हासिल हासिल हुआ था। शिवम ने बताया कि उन्होंने बिथान सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा के बाद 10वीं की पढ़ाई पीएसपी हाई स्कूल बिथान से की। फिर 12वीं तक की पढ़ाई संत जेवियर्स मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट स्कूल से की। शुरू से ही शिवम की इच्छा थी कि वह आईएएस बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…