Samastipur

शांभवी को समस्तीपुर से टिकट देने पर वर्तमान सांसद प्रिंस के समर्थकों में आक्रोश, ‘NDA को हराने की खाई कसम; कहा- ‘चिराग ने 30 करोड़ में बेचा टिकट’!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुरः चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) ने सभी पांच आवंटित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दिया है, जिसमें जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी और किशोर कुणाल की बहू, समस्तीपुर से चुनाव लड़ने वाली संभावी चौधरी भी शामिल हैं। इस पर राष्ट्रीय लोजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसमें सांसद प्रिंस राज के समर्थक एनडीए का विरोध कर महागठबंधन उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि अब तक महागठबंधन ने समस्तीपुर सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

उधर राष्ट्रीय लोजपा नेताओं ने चिराग पासवान पर 30 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र का मोरसंड गांव, जो पहले आरएलजेपी का गढ़ था, अब खुले तौर पर इंडिया एलायंस का समर्थन कर रहा है और एनडीए की निंदा कर रहा है। आरएलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ऋषि सिंह ने प्रिंस राज का सम्मान नहीं करने के लिए एनडीए की आलोचना की और आगामी चुनावों में एनडीए का विरोध करने की कसम खाई है।

अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मोरसंड के विकास में आरएलजेपी के योगदान पर प्रकाश डालाते हुए प्रिंस राज के साथ एनडीए के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त किया। मोरसंड पंचायत के अध्यक्ष मनोज पासवान ने भी चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चिराग पासवान के कहने पर एनडीए में साजिश के तहत राष्ट्रीय लोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

58 सेकंड ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

5 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

6 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

6 घंटे ago