Samastipur

लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए स्वीप कार्यक्रम के LOGO का किया गया अनावरण, कुंदन कुमार राॅय ने किया है डिजाइन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए समस्तीपुर जिले के स्वीप कार्यक्रम के लोगो का अनावरण समाहरणालय सभागार में किया गया। मधुबनी पेंटिंग्स पर आधारित इस मतदाता जागरूकता अभियान के लोगो का विषय समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर- समस्तीपुर है। इस लोगो के माध्यम से जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई है। इस लोगो के निर्माण में मधुबनी पेंटिंग के ख्यातिप्राप्त कलाकार कुंदन कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  लोगो का डिजाइन उन्होंने ने ही किया है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस लोगो का प्रयोग निर्वाचन के दौरान लगाए जाने वाले बैनर, फ्लैक्स के साथ ही सभी कार्यालयों से निर्वाचन के दौरान निर्गत पत्रों पर किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवाल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, सामान्य शाखा प्रभारी पवन कुमार मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

9 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

13 घंटे ago