Samastipur

दो वर्षो से फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश आउआ को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बिहार स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से अंगारघाट पुलिस एक लाख रूपए के इनामी बदमाश को कलकत्ता से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्षों से कई कांडों में फिरार चल रहे एक लाख रूपये का इनामी बदमाश थाना-मथुरापुर (वारिसनगर) क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मो० फुलगानी अंसारी मो० एहतेशाम उर्फ आउआ को एसटीएफ के सहयोग से कलकत्ता से गिरफ्तार किया है। मो० एहतेशाम उर्फ आउआ को अंगारघाट थाना क्षेत्र में 19 जून 2022 को पीकअप भान से लौट रहे चालक से हथियार के बल पर अपने अन्य साथी के साथ 7 लाख 22 हजार रुपए लूटने को लेकर कांड संख्या 67/22 दर्ज था।

इस कांड में उसके अन्य साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। लेकिन मो० एहतेशाम उर्फ आउआ लगातार अपना ठिकाना बदल बदल कर फरार चल रहा था। मो० एहतेशाम उर्फ आउआ के ऊपर समस्तीपुर, खानपुर सहित सीमावर्ती जिले में लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध में मामले दर्ज है। बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर अंगार घाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस बल ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार बदमाश को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago