Samastipur

समस्तीपुर के दीपक ज्योति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक बने, वर्ष 2004 में बतौर पीओ दिया था योगदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के भोला टाॅकीज स्थित वाॅर्ड संख्या-26 निवासी दीपक ज्योति को भारतीय स्टेट बैंक का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस आशय की विज्ञप्ति सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक कॉरपोरेट कार्यालय, मुंबई द्वारा जारी की गई है। दीपक ज्योति अभी स्टेट बैंक के मुंबई कॉरपोरेट कार्यालय में उपमहाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि श्री ज्योति ने वर्ष 2004 में भारतीय स्टेट बैंक में बतौर पीओ वाराणसी में योगदान दिया था। फिर वर्ष 2015 में वे गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में आंचलिक प्रबंधक बनाये गये। उसके बाद 2019 से श्री ज्योति मुंबई स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय में बतौर उपमहाप्रबंधक पदस्थापित हैं।

विदित हो कि दीपक ज्योति के बड़े भाई कुंदन ज्योति पूर्व से ही भोपाल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता गाँव निवासी श्री ज्योति के पिता स्व. राजदेव पांडे भी स्टेट बैंक के स्केल तीन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं छोटे भाई पंकज ज्योति प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दीपक ज्योति के भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक बनाए जाने पर पूरे जिलावासियों में खुशी की लहर छाई हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago