Samastipur

कांग्रेस ने बिहार के प्रत्याशियों के नाम किए तय, जानिए कौन कहां से ठोकेगा ताल; कभी भी हो सकती है आधिकारिक घोषणा

बिहार के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस CEC की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर खूब मंथन हुआ है और फिर सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गये हैं।

सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बर के मुताबिक बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गये हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर से सन्नी हजारी और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को उम्मीदवार बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बेतिया से मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से विश्वनाथ राम को प्रत्याशी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से अजय निषाद पर भरोसा जताया गया है, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

बता दे कि सन्नी हजारी दो दिन पहले ही नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटा चुके हैं। 23-समस्तीपुर (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन में नाम निर्देशन करने के लिए 18 अप्रैल 2024 को जीवछ कुमार हजारी, मुकेश चौपाल, सन्नी हजारी एवं शाम्भवी के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीद्वार शाम्भवी के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

महाराजगंज सीट पर प्रत्याशी फाइनल नहीं

वहीं, महाराजगंज लोकसभा सीट की बातें करें तो सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक महाराजगंज सीट पर दावेदार काफी अधिक हैं लिहाजा पार्टी अबतक उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं कर पायी है। इस सीट पर प्रत्याशी के नाम पर मंथन लगातार जारी है।

गौरतलब है कि बिहार की 40 सीटों में से 9 सीटों पर ताल ठोक रही कांग्रेस पार्टी आज शाम तक शेष 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। अभी तक बिहार में कांग्रेस ने भागलपुर, कटिहार और किशनगंज सीट पर सिर्फ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

2 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

7 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

11 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

11 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

20 घंटे ago