Samastipur

आज से शुरू हो गए केंद्रीय विद्यालयों के बाल वाटिका और पहली कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय विद्यालयों में नर्सरी और पहली कक्षाओं में इस साल अपने बच्चे का एडमिशन कराने के इच्छुक पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर। देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 के लिए नर्सरी यानी बाल वाटिका – 1, बाल वाटिका – 2 और बाल वाटिका – 3 के साथ-साथ कक्षा 1 में इस साल प्रवेश (KVS Class 1, Bal Vatika Admission 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 1 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से शुरू हो गए हैं। इच्छुक पैरेंट्स केवीएस के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से 15 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

KVS Admission 2024: कक्षा 2 और उच्चतर कक्षाओं के लिए भी आवेदन आज से

दूसरी तरफ, केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 2 से लेकर 10वीं कक्षा में दाखिले (KVS Class 2 – 10 Admission 2024) के लिए भी आवेदन प्रक्रिया आज, 1 अप्रैल की सुबह से 8 बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, इन कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक पैरेंट्स अपने निवास के निकटतम केंद्रीय विद्यालय में जाकर दाखिल के लिए फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर तथा मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए उसी विद्यालय में जाकर 10 अप्रैल की शाम 4 बजे तक जमा कराना होगा। पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि इन कक्षाओं में दाखिला सीटें रिक्त होने पर ही दिया जाएगा।

हालांकि, बाल वाटिका (1, 2 और 3) और कक्षा 1 से लेकर दसवीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरने से पहले पैरेंट्स को योग्यता से सम्बन्धित विवरण सम्बन्धित अधिसूचना में चेक कर लेना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago