Samastipur

भाजपा के पूर्व MLC दिवंगत हरिनारायण चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भाजपा के पूर्व एमएलसी दिवंगत हरिनारायण चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर शहर के कैलाश होटल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, महिला आयोग अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, अरुण चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत विधान परिषद सदस्य के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद कहा कि हरि नारायण चौधरी राजनीति के अजातशत्रु के रुप में जाने जाएंगे।

बता दें कि स्व. हरिनारायण चौधरी तीन बार एमएलसी रहे थे। तीन वर्ष पहले इलाज के दौरान पटना में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके पुत्र तरुण चौधरी भाजपा के टिकट पर समस्तीपुर में एमएलसी बने। इस दौरान जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा उनका व्यवहार कुशल नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सशक्त बनाने का काम हुआ। उन्होंने कहा कि हरि नारायण चौधरी अपने राजनीति के जीवन काल में बेदाग छवि के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। जिन्होंने अपने जीवन को गरीबों के लिए और समाजसेवा के लिए समर्पित किया।

मौके पर जिला प्रभारी भीम साहू, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, प्रो. विजय शर्मा, नगर निगम मेयर अनिता राम, उप मेयर राम बालक पासवान, हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, प्रभात कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार सिंह, पंकज ज्योति, अनस रिजवान, सोनू सिंह, प्रदीप शाह शिवे, सुधीर शर्मा, मुकेश सिंह, राजेश सिंह, सुनील गुप्ता, राकेश राज, दिनेश वाजपेयी, गीतांजलि, निधि सिंह राजपूत, राहुल चौधरी, अनिल साह भोला, अरुण चौधरी, डॉ. राकेश मिश्रा, सुधीर सहनी, सुरेंद्र चौधरी, नीरज भारद्वाज, मुखिया मृत्युंजय ठाकुर, जय किशोर साह आदि ने श्रद्धांजलि दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago