Samastipur

अखिलेश प्रसाद ने बताया कांग्रेस के समस्तीपुर समेत बचे अन्य 6 प्रत्याशी कब होंगे तय? JDU पर की ये भविष्यवाणी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जदयू बहुत दिन चलने वाली पार्टी नहीं है। सन्नी हजारी के पिताजी मंत्री हैं, वे भी यह बात जानते होंगे। पार्टी द्वारा शेष 6 सीटों पर उम्मीदवारों के एलान से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रत्याशी तय होंगे।

बैठक में अखिलेश प्रसाद ने एक बार फिर से पप्पू यादव को पूर्णिया से अपना नामांकन वापस लेने की सलाह दी। वहीं बैठक में मौजूद सांसद अजय निषाद ने कहा कि दो बार सांसद रहा हूं और बिना कारण बताए भाजपा ने मेरा टिकट काट दिया। मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो निर्दलीय नहीं लड़ूंगा। आपको बता दें अजय निषाद बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

वहीं बैठक में मौजूद सन्नी हजारी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से मौका मिलेगा तो यह सीट जीत कर महागठबंधन की झोली में दूंगा। वैसे मैंने कांग्रेस के सिपाही के तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ली है। मैं किसी भी दल में नहीं था। पंचायत समिति सदस्य बनने के बाद खानपुर प्रखंड का प्रमुख बना। एक सवाल पर सन्नी ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेने से पिताजी मुझ पर नाराज हो सकते हैं। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मैं पहले भी 20 वर्षों तक कांग्रेस का सदस्य रह चुका है। मेरी घर वापसी है। मौके पर मदन मोहन झा, कपिलदेव प्रसाद यादव, लाल बाबू लाल और राजेश राठौर आदि मौजूद थे।

सन्नी बने उम्मीदवार तो दो मंत्रियों के बेटे व बेटी होगी आमने-सामने सन्नी हजारी को कांग्रेस समस्तीपुर से प्रत्याशी बनाती है, तो यहां बिहार सरकार के दो मंत्री के बेटा और बेटी आमने-सामने होंगे। एनडीए की ओर से मंत्री अशोक कुमार चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी उम्मीदवार हैं। वहीं, सन्नी के पिता महेश्वर हजारी मंत्री हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

16 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago