Samastipur

वारिसनगर में पेट्रोल पंप के पीछे खेत में मिली किशोरी की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना के प्रखंड चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे मंगलवार की सुबह खेत में एक किशोरी की लाश मिली। किशोरी की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद मृतका की पहचान गोही नया टोला गांव के वार्ड संख्या-3 निवासी कौशल साह की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी उर्फ काजल के रूप में की गई है।

घटना की सुचना पर वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार व महिला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। फिर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चांदनी विद्यालय से आयी और खेत मे अपनी माँ के पास चली गयी।

फिर मां ने शाम होते देख पुत्री को बची हुई सरसों की खूंटी लाने के बात कहती हुई चौक से सब्जी लाने चली गई थी। इधर जब वह सब्जी लेकर लौटी तो पुत्री को घर पर नहीं देख काफी खोजबीन किया गया। उस खेत के पास भी गया मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार की सुबह जब परिजन कुछ लोगों के साथ खोजने निकले तो किशोरी की लाश खेत में पड़ा था।

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है, लेकिन हर विन्दुओं पर जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा होगा। इधर, परिजनों व लोगो मे यह आशंका है कि किसी ने किशोरी की हत्या किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी की लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago