Samastipur

समस्तीपुर: शादी समारोह से लौट रहे सवारियों से भरे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी जबरदस्त ठोकर, एक की मौत के बाद आक्रोशितों ने ट्रैक्टर में लगायी आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगी चौक- विद्यापतिनगर मुख्य पथ पर वृंदावन गांव के समीप सोमवार की देर संध्या ट्रैक्टर व ऑटो की सीधी टक्कर में घटनास्थल पर ही एक सवार की मौत हुई। वहीं ऑटो सवार एक दर्जन महिला पुरुष यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर के मनियर गांव निवासी बेचन राम के पुत्र नंदलाल राम के रूप में हुई है। जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी व निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जहां जख्मी महिला पुरुष यात्रियों के नाम की जानकारी फिल्वक्त उपलब्ध नहीं हो पाया है। इनमें पांच जख्मी की गंभीर हालत बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर, महमद्दीपुर व मनियर गांव के लोग विद्यापतिधाम में लड़की की शादी संपन्न कर ऑटो पर सवार हो वापस लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य सड़क के वृंदावन गांव के पास आर.के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉक प्वाइंट के पास सामने से कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रैक्टर ऑटो से टकरा गया। इससे ऑटो सवार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं मौके पर एक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो कंपनी में कार्यरत अधिकतर कर्मी शराब का सेवन से धुत रहते हैं। खाली सड़क पर दुर्घटना का यह कारण हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शी ट्रैक्टर चालक को दोषी करार दे रहे हैं। उधर घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के बाद मौके की नजाकत भांप ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं आक्रोश से अनहोनी की आशंका पर सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी बत्ती गुल कर दुबक गए हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago