Samastipur

आटा चक्की चलाने वाले का बेटा निकला BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक गैंग का मेंबर, समस्तीपुर के विजेंद्र को ढूंढ रही है EOU

कई अधिकारी व सफेदपोश भी EOU के जांच के घेरे में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : 15 मार्च को हुए BPSC TRE-3 शिक्षक बहाली परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब पूरे मामले की जांच EOU कर रही है। इस पेपर लीक मामले में EOU के द्वारा अब तक दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं समस्तीपुर के विजेंद्र गुप्ता को भी EOU तलाश कर रही है। विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार शेरपुर गांव का रहने वाला विजेंद्र गुप्ता एक मध्यम वर्गीय परिवार से तालुकात रखता है।

इसके पिता और भाई आटा चक्की और तेल पिराई का काम करते हैं। विजेंद्र की शिक्षा दीक्षा गांव में ही हुई है। जिसके बाद वो पढ़ाई के लिए बेगूसराय चला गया। वहां एक हत्याकांड के मामले में लगभग डेढ़ 2 वर्षों तक जेल की सजा भी कट चुका है। हालांकि बाद में वह उस केस में वह बरी हो गया था। इससे पहले भी पेपर लीक मामले में उसका नाम उजागर हुआ था। जानकारों का बताना है कि रेलवे के अलावा कई विभागों में इसने काफी लोगों को नौकरियां लगवाई है।

परिजनों का बताना है कि काफी वर्षो से वह अपने गांव नहीं लौटा है। विजेंद्र के भाई का बताना है कि पिछले वर्ष मां के निधन पर वह कुछ समय के लिए आया था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं आया और ना ही परिवार के लोगों के संपर्क में है। विजेंद्र के भाई और पिता का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। जानकारों की मानें तो विजेंद्र गुप्ता पूर्ण रूप से शिक्षा माफिया है। वह उड़ीसा में भी पेपर लीक मामले में पहले जेल जा चुका है। वहीं दानापुर थाने के एक मामले में फरार चल रहा है।

इधर सूत्रों की माने तो BPSC के कुछ अधिकारी और कुछ सफेदपोश भी जांच के घेरे में है। परीक्षा माफियाओं के मोबाइल की सीडीआर विश्लेषण में कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले हैं। उनसे परीक्षा से पहले और बाद में लंबी बातचीत का साक्ष्य भी मिला है।

बता दें कि गिरोह ने शिक्षक बहाली परीक्षा के लिये 500 अभ्यर्थियों से संपर्क साधा था और 10-10 लाख रुपए पर परीक्षा में सफलता दिलाने का गिरोह ने ठेका लिया था। वैशाली का रहनेवाला विशाल चौरसिया शिक्षक बहाली पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस प्रिंटिंग प्रेस में सिपाही बहाली का प्रश्न पत्र छपा था उसी में बिहार शिक्षक बहाली भर्ती परीक्षा TRE-3 का भी प्रश्नपत्र छपा था। BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का सरगना विशाल चौरसिया ही सिपाही बहाली का प्रश्न पत्र में लीक किया था. आर्थिक अपराध इकाई के सामने गिरफ्तारी के बाद उसने खुलासा किया है।

EOU द्वारा गिरफ्तार किए गए विशाल चौरसिया के पास से जब्त प्रश्न पत्र में बारकोड नहीं होने का मामला सामने आया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बारकोड प्रिंट होने से पहले ही प्रश्न पत्र माफियाओं तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि SIT और आर्थिक अपराध इकाई की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम आने वाले दिनों में इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक और BPSC के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago