समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी पंचायत के सुरिया टारा के वार्ड संख्या-7 में शॉर्टसर्किट से हुई अगलगी में 14 घर जल गए जबकि आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस कर जख्मी हो गया। अगलगी की इस घटना में पीड़ितों का घर के अलावा लाखों रुपए का अनाज, कपड़ा, जेवरात, नगद जलकर नष्ट हो गया है।
बताया गया है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से पहले इकरी में आग लगी। उसके बाद आसपास के घर को आग ने अपनी चपेट में लिया। सूचना पर अंगारघाट थाना से अग्निशमन दस्ता गांव में पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया। बताया गया है कि आग की चपेट में आने से रामसुधार सहनी झुलस कर जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
आग से रामसुधार सहनी, चांदनी देवी, रामभजो सहनी, रामसुदीन सहनी, मनोज सहनी, मुकेश सहनी, शिवलाल सहनी, श्याम सहनी, रामविलास सहनी, कन्हैया सहनी, अशोक सहनी, शिव सहनी, रीना देवी, रामभगत सहनी आदि का परिवार बेघर हुआ।
उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल भेज क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट मांगी है व प्रभावित परिवारों से आवेदन लेने का निर्देश दिया है। उन्होने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…