समस्तीपुर :- समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 10 पिंक व 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में निर्देश दिया। विदित हो कि पिंक मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं होती हैं। प्रशिक्षण कोषांग के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों के डाटा को ऑनलाइन किया जाय। ताकि पता चल सके कि किस कर्मी ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है।
सामग्री कोषांग को पोस्टल बैलेट की आवश्यकता का आंकलन करने का निर्देश दिया गया। वाहन कोषांग के समीक्षा के दौरान अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त होने वाले वाहनों की आवश्यकता 4465 है। निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाहनों की निबंधित संख्या जिले में 2733 है। डीएम ने शेष आवश्यक वाहनों के लिए सीमावर्ती जिले के परिवहन पदाधिकारियों से इस आशय का पत्राचार करने का निर्देश दिया।
वाहनों के लिए पेट्रोल पंप चिन्हित करने और पर्याप्त संख्या में तेल का कूपन छपवाने का निर्देश अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। ईवीएम कोषांग को कंट्रोल यूनिट,बैलेट यूनिट एवम वीवीपीएटी के नवीनतम जानकारी प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर को उपलब्ध कराने का निर्देश गया। 80वर्ष अधिक और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए आवश्यक पोस्टल बैलेट का आकलन करने का निर्देश दिया गया।
स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित प्रतिदिन जिले में पांच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी को दिया गया। सेक्टर पदाधिकारियों एवम से सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों से वीएम1 तथा वीएम2 का अंतिम प्रतिवेदन 10 मार्च तक देने का निर्देश दिया गया।
समाधान, सुगम, सुविधा और सी विजिल से संबंधित कोषांग की भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एसी अजय कुमार तिवारी, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, ओएसडी महमूद आलम, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पवन कुमार मंडल, डीपीआरओ विष्णु देव मंडल, वरीय उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शनी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ सदर दिलीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…