समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर में आभूषण दुकानों पर लगातार चोरों की बुरी नजर पड़ रही है। जिसके कारण आए दिन चोरों के द्वारा आभूषण दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र का है। यहां से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उड़ा ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंदरपुर अंधैल पंचायत के चंदौली चौक पर एक आभूषण दूकान में लगभग 14 लाख रुपये मूल्य की आभूषण चोरी की घटना हुई।
यह घटना शनिवार की रात की बतायी गयी है। घटना की सूचना पर उजियारपुर थाना की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब रविवार की सुबह दुकान खोलने पर पहुंचा। दुकानदार बेगूसराय जिला के मंसूरचक निवासी गोपाल कुमार सोनी ने के अनुसार शनिवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
इसके बाद सुबह रविवार को जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के पीछे की दीवाल में सेंधमार दुकान के अंदर रखा तिजोरी को खोल कर उसके अंदर रखा करीब 2 सौ 50 ग्राम सोने की आभूषण, 5 किलोग्राम चांदी का जेवरात, करीब दो लाख रूपए नकद गायब था। गायब सोने व चांदी के जेवरात की कीमत करीब 14 लाख रूपए है।
इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आभूषण दुकान से चोरी की सुचना मिली है। घटनास्थल पर पदाधिकारी को भेजकर मामले की जांच करायी जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…