समस्तीपुर :- देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक Hero Xtreme 125R को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित शिवा हीरो में बिक्री के लिए लॉन्च किया गया। इस दौरान तीन Xtreme 125R बाइक की बिक्री भी की गई। एजेंसी की ओर से तीनों ग्राहकों से लाॅन्चिंग के दौरान केक भी कटवाया गया। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्पोर्टी बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस बाइक को कई ऐसे फीचर्स से लैस किया है जो कि सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिल रहा है।
हीरो मोटोकॉर्प के अन्य मोटरसाइकिलों के मुकाबले नई Hero Xtreme 125R ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम है। इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी ने इस बाइक में 125 सीसी की क्षमता का नया एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 8,000 आरपीएम पर 11.5 BHP की पावर जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इंजन स्मूथ पावर रेस्पांस और इंस्टेंट टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें खास इंजन बैलेंसर टेक्नोलॉजी दी गई है। पिक-अप के मामले में भी ये बाइक बेहद शानदार है।
कंपनी का कहना है कि ये मोटरसारसाइकिल महज 5.9 सेकंड में ही 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं ये बाइक 66 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प का i3S आइडियल स्टॉप/स्टॉर्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके साथ अपने मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के कारण यह ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उपस्थित रही। इस अवसर पर ग्राहकों के साथ शिवा हीरो के पार्टनर सतीश चांदना, आशीष चांदना, राजीव कुमार, शैलेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…