Samastipur

शातिर अपराधी तबाही समेत तीन बदमाश चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे, लूटकांड में था शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा अनुमंडल की हसनपुर थाने की पुलिस ने अंतर जिला लुटेरा गिरोह के शातिर बदमाश नीतीश कुमार उर्फ तबाही समेत तीन बदमाशों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में सोमवार को रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 26 फरवरी को हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर स्टेशन के समीप पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक कॉस्मेटिक व्यवसायी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले में हसनपुर पुलिस ने कांड संख्या 22/24 दर्ज कर मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। रोसड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गयी टीम में हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती, पीएसआई रमेश कुमार, एसआई अरुण कुमार, एसआई जोगिंद्र सिंह , सिपाही बलराम कुमार व विकास कुमार तथा डीआईयू के केशव कुमार को शामिल किया गया।

टीम ने आसूचना संकलन व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मामले में संलिप्त बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरय निवासी विपिन कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ तबाही उर्फ छोटू , इसी गांव के कैलाश पंडित के पुत्र अर्जुन कुमार व धर्मेन्द्र पासवान के पुत्र सचिन कुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की तो इनलोगों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ कई सार्थक सूत्र बताए। इनकी निशानदेही पर लूट की बाइक व मोबाइल तथा घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इनलोगों का अंतर जिला गिरोह है, जो अपने गृह क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया करता है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपियों के पास ही लूट की रकम होने की बात सामने आयी है। गिरफ्तार किया गया नीतीश उर्फ तबाही शातिर किस्म का अपराधी है। इस मामले का मास्टरमाइंड भी तबाही ही था। इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। गढ़पुरा थाना में 37/22 व 42/24 दर्ज है। जो लूट, डकैती व छिनतई व आर्म्स एक्ट से जुड़े है। एसडीपीओ ने बताया कि तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

46 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

53 मिनट ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

13 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

14 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

1 दिन ago