Samastipur

समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में महिला रेल कर्मी का मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में एक महिला रेल कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-13 की है। मृतक महिला की पहचान यांत्रिक कारखाना में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत मिनता देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि महिला रेलवे क्वार्टर में अकेले रहती थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे क्वार्टर में महिला अकेले रहती थी। आज उसके बच्चों के द्वारा बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद क्वार्टर में रह रहे दूसरे लोगों से संपर्क कर हाल-चाल जानने की कोशिश की। जब क्वार्टर के लोग उसे महिला के क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था।

काफी समय तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा नही खुला तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस क्वार्टर का दरवाजा खोल कर अंदर घुसी तब महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी है। फिलहाल पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है। परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago