समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 डीएसपी का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। एसडीपीओ बेलसंड सोनम कुमारी को एसडीपीओ रोसड़ा बनाकर भेजा गया है। वहीं एसडीपीओ रोसड़ा शिवम कुमार को एसडीपीओ लखीसराय बनाकर भेजा गया है। एसडीपीओ पटोरी रविशंकर प्रसाद को एसडीपीओ बेलसंड बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार मेघावी को एसडीपीओ पटोरी बनाकर भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा को एसडीपीओ दलसिंहसराय बनाकर भेजा गया है। दलसिंहसराय के एसडीपीओ नजीब अनवर को अभी प्रतिक्षा सुचि में रखा गया है। रेल पुलिस उपाधीक्षक समस्तीपुर नवीन कुमार को एसडीपीओ मंझौल बनाकर भेजा गया है। अभी समस्तीपुर रेल डीएसपी की तैनाती नहीं की गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…