Samastipur

समस्तीपुर-रामभद्रपुर दोहरीकरण, एक स्टेशन एक उत्पाद, शेड निर्माण सहित अन्य योजनाओं को पीएम ने किया शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में दोहरीकरण, एक स्टेशन एक उत्पाद, शेड निर्माण सहित अन्य योजनाओं को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से ही पीएम ने रेल मंडल के सभी योजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया। इस दौरान मंडल मुख्यालय में समस्तीपुर रामभद्रपुर दोहरीकरण एवं वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण किया।

स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, उप महापौर रामबालक पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। साथ ही पीएम के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर भी एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत बने स्टॉल का भी शुभारंभ किया।

समस्तीपुर मंडल सहित देश के 1600 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसका लाइव कार्यक्रम यात्रियों को दिखाया गया। एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि 10 वर्षों में रेलवे के क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है। पीएम भारतीय रेल को आत्मनिर्भर भारत बनाने का भी माध्यम बना रहे है।

आज देश मे रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट, आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से करोड़ो भक्तों को रामलला का दर्शन करना यह सब अद्भुत कार्य रेलवे के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, प्रभात ठाकुर, प्रो. विजय शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, प्रदीप शाह शिवे, अमित सिंह, मुकेश सिंह, गीतांजलि, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, ठाकुर संग्राम सिंह, मुकेश भास्कर इत्यादि रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago