समस्तीपुर/पूसा :- सीतामढ़ी व मधुबनी को छोड़ उत्तर बिहार के अन्य सभी जिलो में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अगले 24 से 48 घंटो में सीतामढ़ी एव मधुबनी जिलो के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम मौसम विभाग ने जताया है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 8 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 35 से 50 प्रतिशत रह सकता है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…