Samastipur

समस्तीपुर नगर परिषद से नगर निगम बनने के ढाई साल बाद भी स्वीकृत पदों में से अधिकांश पद अब तक खाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर परिषद से नगर निगम बनने के ढाई साल बाद भी नगर निगम में स्वीकृत पदों में से अधिकांश खाली हैं। जिससे खाली पदों से संबंधित कार्य समुचित ठंग से नहीं हो रहे हैं। केवल टैक्स की वसूली, वेतन व अन्य भुगतान, शहर की साफ-सफाई, कुछ नालों व सड़कों का निर्माण और एक दो अन्य योजना के कार्य को छोड़ कर बाकी तमाम कार्य नहीं हो रहे हैं। खाली स्वीकृत पदों को भरने के लिए नगर विकास व आवास विभाग बिहार सरकार की मांग पर नगर निगम के नगर आयुक्त ने 2022 में स्वीकृत, कार्यरत व खाली पदों की लिस्ट डीएम के जरिये विभाग को भेजी थी। जिसके बाद दो खाली पद ही भरे गए।

स्वीकृत, कार्यरत व भरे गए पदों की वर्तमान में स्थिति :

निगम के प्रशासनिक प्रभाग में अपर नगर आयुक्त के 1 पद, व उप नगर आयुक्त के 3 स्वीकृत पद खाली हैं। नगरपालिका सचिव के 1 पद, लॉ ऑफिसर के 1 पद, लॉ असिस्टेंट के 2 पद, कार्यालय अधीक्षक के 1 पद, सहायक लॉ अफसर के 1पद, नगर प्रबंधक के 3 पदों में दो खाली है। प्रधान लिपिक के 3 पदों में तीनों खाली हैं। इन पदों में 1 पद पर कलेक्ट्रेट से कर्मी प्रभार में कार्यरत हैं।

उच्च वर्गीय लिपिक के तीनों पद खाली हैं। एक पद पर कलेक्ट्रेट से ही 1 कर्मी प्रभार में काम देख रहे हैं। निम्न वर्गीय लिपिक में 5 पद स्वीकृत हैं जो खाली हैं। लोक स्वक्षता व अपशिष्ट प्रबंधन प्रभाग में लोक स्वक्षता व अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी के 1 पद खाली है। मुख्य स्वक्षता निरीक्षक के 2 स्वीकृत पद नहीं भरे गए हैं। निम्न वर्गीय लिपिक के 3 पद खाली हैं। नगर कल्याण व निबंधन अधिकारी का 1 पद खाली है। कल्याण व निबंधन प्रभाग में नगर कल्याण व निबंधन अधिकारी का 1 पद खाली है। सहायक नगर कल्याण व निबंधन अधिकारी के 2 पद खाली पड़े हैं। निम्न वर्गीय लिपिक के 3 पद खाली हैं।

राजस्व व लेखा प्रभाग में सहायक राजस्व व लेखा अधिकारी के 2 पद भरे नहीं गए हैं। टाउन प्लांनिग प्रभाग में उच्च वर्गीय लिपिक का 1, निम्न वर्गीय लिपिक के तीन, उप टाउन प्लानिंग का 1 पद, सहायक टाउन प्लानिंग इंस्पेक्टर के 3 में 2 पद, सी एंड डी व जीआईएस के 2 पद खाली हैं। योजना प्रभाग में नगर योजना अधिकारी का 1 पद, सहायक नगरपालिका योजना अधिकारी के 2 पद, प्रधान लिपिक का 1, उच्च वर्गीय लिपिक के 2 पद, निम्न वर्गीय लिपिक के 3 पद भरे नहीं गए हैं। स्वास्थ्य प्रभाग में स्वास्थ्य अधिकारी का 1 पद, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का 1 पद खाली है। प्रवर्तन व निगरानी दल प्रभाग में सहायक अभियंता का 1 पद, कनीय अभियंता के 1 पद, सर्वेयर में 1 पद, अमीन का 1 पद खाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

7 मिनट ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

35 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

48 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

10 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago