Samastipur

बिहार में 76 अफसरों का ट्रांसफर; समस्तीपुर नगर निगम के नये आयुक्त बनें केडी प्रोज्ज्वल, समस्तीपुर सदर के रह चुके हैं SDO

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सोमवार को बड़े स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बदले गए हैं। इनमें आईएएस अधिकारी से लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। सरकार के तबादले की अगली सूची में बिहार प्रशासनिक सेवा के 76 अफसरों का भी तबादला किया गया है। 16 अनुमंडल मे नए SDO की पोस्टिंग की गई है। वहीं दो जिलों में DDC, 3 में ADM बदले गए हैं।

समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में कुमार देवेंद्र प्रोज्ज्वल को भेजा गया है, वह अभी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक के पद पर थे। वहीं समस्तीपुर के नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी को उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निदेशक बनाया गया है। बताते चले की कुमार देवेंद्र प्रोज्ज्वल इससे पहले समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी रह चुके हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

32 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

40 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago